कानपुरदेहात04मई24*अनियंत्रित शताब्दी बस, कार से टकराने के बाद डम्फर से भिड़ी।
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर के पास झांसी से कानपुर जा रही निजी शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंपर से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा। शनिवार की सुबह झांसी से सवारियां लेकर प्राइवेट शताब्दी बस कानपुर जा रही थी। अभी बस झांसी-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर के पास पहुची थी। तभी अनियंत्रित होकर आगे जा रही कार से टकराने के बाद आगे मुड़ रहे डंपर से भिड़ गई। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब बीस यात्री सवार थे। मौके का फायदा उठाकर बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल उज्जैन से उन्नाव जा रहे दीपक दीवान, उनकी मां सरोज व पुत्र दक्ष दीवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जबकि मामूली रूप से चुटहिल यात्री दूसरे वाहन से आगे की ओर रवाना हो गए। कोतवाल ने बातया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया
अकबरपुर से संवाददाता प्रशांत शर्मा यूपीआजतक
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार