कन्नौज27नवम्बर24*आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा
*कन्नौज* आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार इनोवा डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। फिर ट्रक ने इनोवा को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कई मीटर तक घिसटती चली गई। इनोवा में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मिनी पीजीआई सैफई में तैनात 5 डॉक्टरों डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ. नरदेव की की मौत हो गई है और एक डॉक्टर घायल है, सभी मृतक डॉक्टर कर रहे थे पीजी।
ये सभी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे और इनोवा गाड़ी में सवार थे। सूचना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच चुके हैं शवों को कार से निकाला जा रहा है। ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए। इन सभी की पहचान हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ पहुंच गया, तिर्वा के 196 किलोमीटर की घटना।

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*