कन्नौज 08 अगस्त *हसेरन
फांसी का फंदा डाल अधेड़ ने जीवन लीला की समाप्त , घर परिवार में मचा कोहराम
हसेरन क्षेत्र के गांव मे फांसी का फंदा डाल अधेड़ ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता लग गया। वहीं इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के बनगवां ग्राम पंचायत के अंतर्गत मंगध पुरवा गांव निवासी अनिल उम्र 46 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह ने आज सुबह घर के अंदर गैलरी मे अंगोछा से फांसी का फंदा डाल जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर होने के बाद जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो वही घर के अंदर छोटे-छोटे बच्चों ने जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकते दिखाई दिए। बच्चों ने इसकी सूचना बाहर बैठे लोगों को दी। अंदर जाकर देखा तो अधेड़ फांसी के फंदे पर झूल रहा था। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पता चला युवक शराब का आदी था। शराब के नशे में धुत होकर युवक ने फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। पत्नी शकुंतला बड़ी बेटी अन्नू छोटी बेटी श्वेता आगरा के मधुनगर मे रह रही है। अधेड़ घर पर अकेला था। वहीं मौत की सूचना सुनते ही पत्नी बेटी गांव पहुंची। घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।