औरैया5अक्टूबर*विषाक्त पदार्थ खाने से बृद्ध की हालत बिगड़ी*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी निवासी एक वृद्ध ने मंगलवार को अपराहन विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
स्थानीय मोहल्ला सैनिक कॉलोनी खानपुर रोड निवासी मोहन किशोर बिश्नोई 62 वर्ष पुत्र राजाराम विश्नोई ने मंगलवार को अपराहन करीब सवा 2 बजे किन्ही कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर वृद्ध के पुत्र सचिन विश्नोई व अन्य लोगों ने निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सल्फास खाने की पुष्टि करते हुए कानपुर रेफर कर दिया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई थी।

More Stories
कानपुर नगर13जून26*₹2.52 करोड़ की क्रिप्टो ठगी का खुलासा!” “₹45 लाख लेने वाला आरोपी गिरफ्तार”
सुल्तानपुर13जून26*कुड़वार थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण*
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं