औरैया30मार्च*प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति आशा, एएनएम तथा ऑगनवाड़ी कार्यकर्ती
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल मे मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति आशा, एएनएम तथा ऑगनवाड़ी कार्यकर्तीयो को प्रशिक्षित करते हुये सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डा0 अवनीश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उददेश्य विभिन्न प्रकार की बीमारयों को रोकने के लिये सबसे ज्यादा जरूरी साफ सफाई में रहना है जिसके लिये ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगो केा जागरूक करने का कार्य करना है। उन्होेने बताया कि 02 अप्रेल से 14 अप्रेल से अभियान चलाया जायेगा जिसमें गॉव में घर घर जाकर लोगो केा स्वच्छ रहने तथा अपने आस पास स्वछच्ता रखने के लिये जागरूक करने का कार्य किया जायेगा जिसके बाद 15 अप्रेल से 30 अप्रेल तक घर घर जाकर के हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा जिसमें घर में रखे टूटे फूटे हुये वर्तनो को साफ करने तथा घर में किसी भी प्रकार का गंदा पानी एकत्रित न करने की शपथ ली जायेगी। कार्यक्रम में बीपीएम अनीश कुमार, बीसीपीएम जितेन्द्र कुमार, एचईओ गिरेन्द्र ंिसह, डब्लू एचओ अभिषेक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित ऑगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, एवं एएनएम मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 मई 26सड़क पर सख्ती: पूर्णिया पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।