औरैया30नवम्बर2022*पत्रकार को असहनीय पितृ शोक*
*ह्रदय गति रुकने से पत्रकार के पिता का हुआ निधन*
*नहीं रहे बाल विकास स्कूल के प्रधानाचार्य*
*ककोर,औरैया।* बुधवार को पत्रकार विकास अवस्थी के पूज्य पिता की ह्रदय गति रुकने से असमय निधन हो गया।पत्रकार के पिता राजेंद्र अवस्थी (65) वर्ष निजी विद्यालय बाल विकास ज्ञान मंदिर ककोर संचालित करते थे। वह सरल स्वभाव एवं मिलनसार शख्सियत के धनी थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसके कारण क्षेत्र वासियों में इस घटना को सुनकर हैरान हैं। निजी विद्यालय की नींव का श्रेय श्री अवस्थी को दिया जाता है। पत्रकार के पिता सदैव ही सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी इस घटना पर विद्यालय परिवार व ककोर के आस-पास के पढ़ाए हुए छात्र-छात्राएं स्तब्ध व शोकाकुल है। इन्होंने ने अपना जीवन शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिया। विकास अवस्थी अपने पिता के इकलौते पुत्र है। इस समय पूरा परिवार गमगीन है। उनके इस असमय निधन से सभी हैरान हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। वही क्षेत्र के गणमान्य, संभ्रांत, वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*