औरैया29मार्च*ऐली में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नप्राशन उत्सव का हुआ आयोजन*
*बिधूना,औरैया।* ऐली गांव में पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित अन्नप्राशन उत्सव में गर्भस्थ शिशु व धात्री महिलाओं को पौष्टिक अहार व एनीमिया से बचाव के संबंध में संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बिधूना तहसील क्षेत्र के विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत ऐली के आंगनबाड़ी केंद्र पर 4 अप्रैल 2022 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित अन्नप्राशन उत्सव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संपूर्णा त्रिपाठी ने परी पुत्री अतुल सिंह का अन्नप्राशन संस्कार किया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री संपूर्णा त्रिपाठी ने धात्री महिलाओं को गर्भस्थ शिशुओं के बेहतर पोषण हित में अधिक से अधिक हरी सब्जियों फलों के साथ पौष्टिक आहार लेने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए भी सजग रहने और खून की कमी न हो इसके लिए निर्धारित मात्रा में पौष्टिक तत्वों को ग्रहण करने का आवाहन किया। इस मौके पर बच्चों का भजन लिए जाने के साथी धात्री महिलाओं व बच्चों को पोषाहार भी वितरित किया गया और जल प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सरला देवी रेखा विट्टन देवी पिंकी दीपा आदि महिलाएं व बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,