औरैया29जून*प्रो0 प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्मदिवस मनाया गया*
*औरैया 29 जून 2022-* बुधवार को विकास भवन में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य एवं सांख्यिकी विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रोफ़ेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म दिवस मनाया गया। संख्याधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने प्रो0 प्रशांत चन्द्र महालनोबिस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रो0 प्रशांत चन्द्र महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था। वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। आर्थिक योजना और सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में प्रशांत चन्द्र महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा उनके जन्मदिन यानी 29 जून को हर वर्ष ‘सांख्यिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
More Stories
नई दिल्ली 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरदोई – पिहानी 9 नवम्बर 26*ससुराल से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक सुरक्षित*