औरैया29अप्रैल*पति की हत्या कर शव गायब किए जाने का लगाया आरोप*
*बिधूना,औरैया।* स्वजनों पर पति की हत्या कर शव गायब किये जाने का आरोप लगाकर पत्नी ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की माँग की है।कोतवाली पुलिस को दी तहरीर के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रौदापुर निवासी योगेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र शिवदत्त बीते दिवस घर से अचानक गायब हो गया। दिवंगत युवक की पत्नी सीता देवी ने आरोप लगाया कि पति योगेन्द्र का घर, जमीन के बंटवारे को लेकर ससुर और देवर से विवाद था। वही ससुर अपनी बेटी के लिये पति से आये दिन रुपये की मांग भी कर रहे थे। बीते दिवस योगेन्द्र की बहन का तिलक चढ़ने के लिये भैरोपुर, मुरादगंज-औरैया गया था। आरोप है, कि वही योगेन्द्र का पिता और भाई से विवाद हुआ। तिलक चढ़ने के बाद योगेन्द्र घर आये। गुरुवार को दोपहर से अचानक योगेन्द्र गायब हो गये। जब कि घर मे ताला डालकर सभी स्वजन फरार हो गये। पत्नी सीता ने घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जब कि पत्नी अपने स्वजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां पति की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*