March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया26जून*भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात ग्राम पुरवाभूपत में सुनी*

औरैया26जून*भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात ग्राम पुरवाभूपत में सुनी*

औरैया26जून*भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के मन की बात ग्राम पुरवाभूपत में सुनी*

*दिबियापुर,औरैया।* देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में ग्राम पुरवा भूपत मोजा ओतौ मैं भारतीय जनता पार्टी औरैया के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांति मिश्रा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा की सदस्य जीत कुमारी दुबे, सहायल मंडल प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता ,भाजपा जिला औरैया कार्य समिति के सदस्य सतीश चंद् दुबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, शिव कुमार मिश्रा समाजसेवी व पार्टी के बूथ अध्यक्ष सहित कई ग्रामों के लगभग 3 सैकड़ा से अधिक लोगो की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी गई। बाद में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अमन मिश्रा व उनकी पूरी टीम ने आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण व स्वागत किया। ग्राम प्रधान औतौ रजत मिश्रा, ग्राम प्रधान गहेसर नीतू यादव एवं प्रतिनिधि प्रधान रणवीर सिंह यादव एवं सतीश दुबे, विमल राजपूत, शिवम दुबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के अंत में अमन मिश्रा द्वारा पार्टी पदाधिकारियों को भोज भी कराया गया।