औरैया25नवम्बर*रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए पाइलिन का काम शुरू*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी फफूंद रेलवे स्टेशनो के बीच गेट नंबर 6 सी पर डीएफसी द्वारा रेल ओवरब्रिज बनाने के लिए मिट्टी की सतह के अंदर मजबूती जाँचने के लिए गहरी बोर कर पाइलिन का काम डीएफसी द्वारा निजी कम्पनी के माध्यम से कराया जा रहा है।जहाँ पुल बनाने के लिए वर्षो से डीएफसी अधिकारियो व ग्रामीण किसानो के बीच ओवरब्रिज का नक्शा बदले जाने की मांग को लेकर खीच तान चल रही है।जिस पर पूर्व एसडीएम बिधूना एवम दिबियापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच डीएफसी व रेल अधिकारियो के बीच किसानो की मांग के अनुसार भूमि की पैमाइस कर रिपोर्ट शासन को भेजी है, जिसके समाधान के बाद ही किसान अपनी जमीन देने को तैयार है। डीएफसी अभी पाइलिग का कार्य अपनी भूमि पर कर रही है इससे लोगो मे शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की उम्मीद जागी है।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,