औरैया24फरवरी24*आठ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस*
*कंचौसी,औरैया।* कोहरे खत्म होने और सर्दी का अन्तिम दौर होने के बावजूद भी एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही है। शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।वहीं सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को हुई। फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजे के बजाय 8 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
आपको बताते चलें कि दिल्ली, गजियाबाद, फिरोजाबाद, इटावा और कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या धाम, बनारस, आजमगढ़ , सुल्तानपुर, बनारस, जौनपुर सिटी, लखनऊ , जफराबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लें रहे हैं। भटिंडा से मालदा टाउन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे आधिकारी ट्रेनें लेट होने के कारण से बचते नजर आए।अयोध्या धाम, बनारस, लखनऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेनों के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। वही चण्डीगढ़ से प्रायगराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से डेढ़ घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची, यात्री कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया ट्रेनें लेट चल रही जिसकी जानकारी यात्रियों को माइक से अनाउंस करके समय समय पर दी जा रही है।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी