औरैया24नवम्बर2022*जमीन पर कब्जा को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता*
*न्याय दिलाने के लिए माननीय सांसद को दिया प्रार्थना पत्र*
*जिलाधिकारी से गुहार लगाने मुख्यालय पहुंची पीड़िता*
*औरैया।* थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी एक महिला की पैतृक जमीन पर विपक्षी गणों ने कब्जा कर लिया है, साथ ही विपक्षियों ने उसके मकान पर भी कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने इस आशय की शिकायत बिधूना एसडीएम से लेकर थाना पुलिस आदि को दिया है। इसके बावजूद न्याय नहीं मिलने पर उसने इस आशय का एक प्रार्थना पत्र माननीय सांसद रामशंकर कठेरिया को भी दिया है। इसके बावजूद न्याय नहीं मिलने के कारण आज गुरुवार 24 नवंबर 2022 को वह जिलाधिकारी से गुहार लगाने मुख्यालय पहुंची।
थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम कांशीपुर निवासी रजनी देवी पत्नी शिवकुमार ने विभिन्न अधिकारियों के अलावा माननीय सांसद रामशंकर कठेरिया को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके माता- पिता की मृत्यु हो गई है। वह अकेली बारिश है। उसकी खेती पर जगदीश नारायण, विजय सिंह व राजेंद्र सिंह पुत्रगण बेचेलाल एवं शिवनाथ व संजीव पुत्रगण स्वर्गीय रामसिंह आदि लोगों ने उसकी पैतृक भूमि को विगत 12 जून 2022 कि सुबह जोत लिया है, और मकान पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। विपक्षीगण उसके पिता के खेत भी चुपचाप अपने नाम कराना चाहते हैं। पीड़िता की डिलीवरी होने के कारण उपरोक्त लोगों ने खेत और मकान पर कब्जा कर लिया है। प्रार्थिनी ने इस आशय के संबंध में थाना अछल्दा व एसडीएम बिधूना को भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसके बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता के उपरोक्त चाचा लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद उसकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण न्याय पाने के लिए वह गुरुवार 24 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंची। साथ ही महिला ने इस आशय की जानकारी मीडिया को भी दी है।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।