‘औरैया24जनवरी*मशालें’ तैयार, मैराथन में दौड़ेंगे जागरूक मतदाता
– मतदाता जागरूकता अभियान की मैराथन आज
– राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन
औरैया: जिला निर्वाचन कमेटी औरैया द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्सव पूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर मैराथन दौड़ का आयोजन होगा जिसके लिए विशेष मशाल तैयार की गई है।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु ‘मशाल मैराथन’ आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए दो समूह तैयार किए गए हैं। पहला समूह अजीतमल ब्लॉक से शुरू होकर औरैया होते हुए ककोर मुख्यालय पहुंचेगा, जबकि दूसरा समूह बिधूना से मैराथन का प्रारंभ कर रामगढ़ दिबियापुर होते हुए ककोर पहुंचेगा। इस विषय में प्रभारी अधिकारी स्वीप एसडीएम रमेश सिंह ने बताया कि मशाल मैराथन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए विशेष मशालों का निर्माण कराया गया है। सभी धावक राष्ट्रीय मतदाता दिवस की कैप पहन का दौड़ लगाएंगे।धावकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और पुलिस वाहन साथ में रहेगा। धावकों के लिए जगह जगह चाय जलपान का इंतजाम भी किया गया है। प्रधानाचार्य कमलेश पांडे ने कहा कि जनपद के युवा इस दौड़ में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। नोडल स्वीप राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम व वी के इंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर डायरेक्टर विक्रांत ने बताया कि समापन अवसर पर समारोह स्थल पर कार्यक्रम भी होंगे। सोमवार को विशेष आदेश पर बनवाई गई मशालें मंडी समिति स्थित कार्यालय में स्वीप प्रभारी ने दौड़ प्रभारियों के सुपुर्द की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह, मंडी सचिव अरुण गुप्ता, सज्जन दीक्षित आदि मौजूद थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*