औरैया19मार्च24*भागवत कथा में साध्वी संगीता कृष्णप्रिय ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर गुरुवार को शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अयोजित कार्यक्रम के पांचवे दिन श्रीमद् भागवत कथा व्यास साध्वी संगीता कृष्णप्रिय ने श्रोताओं को भागवत कथा में गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। कथा में गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।
कथा व्यास साध्वी संगीता कृष्णप्रिय ने कहा कि जहां सत्य व भक्ति का समन्वय होता है। वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। आज इंसान घमंड में भगवान को भूलता जा रहा है। इस कारण प्राणी चिता में डूबा हुआ है। भगवान की कृपा तब होती है जब जीव अपना कर्म करके भगवान पर छोड़ देता है। सारी दुनिया का पालन-पोषण भगवान कर रहे हैं। भगवान को अपने भक्त का इंतजार रहता है। हमें शास्त्र के अनुसार चलना चाहिए। आज गलत खानपान के कारण ही लोगों की सेहत खराब हो रही है। हिंदू धर्म का प्रमाण उसके शास्त्र हैं। जोकि भगवान का प्रमाण देते हैं। संगीता कृष्ण प्रिय ने कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की थी। इसके अलावा ने बताया कि कैसे बाल गोपाल ने अपनी अठखेलियों से अपने बाल स्वभाव के तहत मंद-मंद मुस्कान व तुतलाती भाषा से सबका मन मोह रखा था। आरती के बाद सबको प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर परिक्षित सुरेन्द्र कुशवाहा, साधना आयोजक देवेंद्र सिंह कुशवाह दीप्ति कुशवाह और दशरथ सिंह, अरविन्द कुमार, जगदीश गुप्ता, आदित्य, आर्यन, महेश कुशवाह, शिव प्रसाद सोनवीर मलखान, सर्वेश, मनीष कुशवाह, भानु, मोहित, प्रदीप, सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। कथा का समापन 21 मार्च को पूर्ण आहुति और भंडारे के साथ किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार15अगस्त26*हरिद्वार में श्रद्धा और देशभक्ति का संगम, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर15अगस्त26*विकास खण्ड भदैया के ग्राम कुछमुछ में शहीद राम अनुज द्वार पर आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया