औरैया18दिसम्बर*नो एंट्री में वाहन घुसने से कस्बे में घंटों जाम*
*अछल्दा,औरैया।* शनिवार की सुबह नो एंट्री में दो बड़े वाहन घुस गए। बड़े वाहनों के घुसने से मुख्य रोड पर जाम लग गया। दोनों और लंबी कतारें लग गई। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह के समय लोगों को निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पहुंची और बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया तब कहीं जाकर लोग निकल सके। मुख्य रोड पर सुबह नो एंट्री रहती है, इसके बाद भी कई वाहन पुलिस की मेहरबानी से किराने की थोक दुकानो नहर बाजार व हरीगंज बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। सुबह के समय दो वाहन नो एंट्री में घुस गए। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, इसके चलते रेलवे फाटक के जाम लग गया। जाम काफी लंबा हो गया। इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पहुंची और जाम को खुलवाया। तब कहीं जाकर के घंटों बाद जाम खुल सका। कस्बावासियों व राहगीरों का आरोप है कि रेलवे फाटक पर सिर्फ दो होमगार्ड के हवाले कर दिया है। जीआरपी व आरपीएफ का कोई सिपाही फाटक पर नहीं रहता और न ही थाना पुलिस से सिपाही रेलवे फाटक के आस पास दिखाई देते हैं। आये दिन लोग घंटों जाम में फसें रहते है।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया