औरैया17दिसम्बर*प्राथमिक विद्यालय आर्यनगर में हो रही अनियमितताएं*
*अजीतमल,औरैया।* के प्रधानाध्यापक संजय दुबे से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बात को टाल मटोल दिया। शिक्षा स्वास्थ्य और स्वच्छता पर योगी सरकार का जो कदम है उस पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की नजर काफी कमज़ोर है, जो रजिस्टर पर अंकित छात्र संख्या 56 को बता रहे हैं 46, मीडिया ने पूछा कि आपकी नजर कमजोर है तो उन्होंने कहा कि चश्मा कहीं गुम हो गया है। उस पर शिक्षा अधिकारी खरे नहीं उतर पा रहे हैं। सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में अभी काफी कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। मीडिया के पहुंचते ही विद्यालय का स्टाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगता है। मीडिया कर्मियों द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव को सूचना दी गई कि विद्यालय में काफी कुछ सुधार की आवश्यकता है, तो उन्होंने बोला कि अभी अधिकारी को भेजते हैं। वहां का जायजा कराते हैं। काफी समय हो गया है मीडिया को इंतजार करते हुए अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया है। विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय वासियों का कहना है कि यहां पर अध्यापक शिक्षा को खिलवाड़ बना रहे हैं, और आसपास सड़क के किनारे अवैध रूप से रखी दुकानों पर जुआ और शराब अड्डा बना है। उस पर प्रशासन को कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*