[16/02, 7:04 PM] Ram Prakash Sharma: *मतदान की तिथि नजदीक फिर भी चुनावी माहौल उदास मतदाता खामोश*
*औरैया।* चुनाव की तिथि नजदीक आने के बावजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को तरह-तरह के लुभावने सब्जबाग दिखाकर पटाने रिझाने का काम तेज कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद बिधूना व दिबियापुर एवं सुरक्षित विधानसभा औरैया क्षेत्रों में मतदाताओं के खामोश नजर आने से चुनावी माहौल अब तक उदास नजर आ रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलियों द्वारा भी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है।
प्रत्याशी व उनके समर्थक रात-दिन एक करके मतदाताओं को तरह-तरह के लुभावने सब्जबाग दिखाकर रिझाने पटाने में लगे हुए हैं। लेकिन अधिकांश किसान व मजदूर मतदाता अपने साल भर के खाने खर्चे का काम चलाने वाली प्रमुख रबी की फसल की तैयारी के साथ आलू की खुदाई व सरसों की मड़ाई तथा जायद की फसल की बुवाई में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं खेतिहर मजदूर भी खेती किसानी के काम में लगा है, और ऐसे में इन क्षेत्रों का अधिकांश किसान व मजदूर मतदाता चुनाव के प्रति खामोश नजर आ रहा है। जिससे चुनावी माहौल उदास देखने से प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की दिलों की धड़कनें घटती बढ़ती नजर आ रही हैं। किसानों मजदूरों का कहना है कि कोई न कोई चुनाव तो हर वर्ष आते ही रहते हैं , लेकिन चुनाव के बाद उन्हें कोई नहीं पूछता। ऐसे में खेती किसानी मेहनत मजदूरी ही उनके काम आती है। जिससे वह फालतू में अपना समय क्यों बर्बाद करें। वोट जब देना होगा तो दे देंगे। विधानसभा औरैया , दिबियापुर व बिधूना में समाजवादी पार्टी , भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस पार्टी , बहुजन समाज पार्टी , आम आदमी पार्टी एवं जन अधिकार पार्टी के अलावा अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक एवं वोट सपोर्ट करने वाले दिन रात एक किए हुए हैं। वह अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराना चाहते हैं। मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को सोचने पर मजबूर कर रही है। जनपद में तीनों विधानसभा सीटों पर प्रमुख रूप से भाजपा एवं सपा जहां आमने-सामने हैं वही बहुजन समाज पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी भी चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
[16/02, 7:04 PM] Ram Prakash Sharma: *राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला अध्यक्ष ने की बैठक*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पराविधिक स्वयंसेवक व अधिकारीगणों के साथ जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने प्राविधिक स्वयंसेवकों को गांव – गांव व शहर में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किए जाने हेतु निर्देशित किया तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार – प्रसार करने के निर्देश दिए। अधिकारीगणों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसमें सुलह समझौता के आधार पर विभिन्न प्रकार के दीवानी वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कंपाउंडेबल दाण्डिक वाद, बिजली चोरी से संबंधित वाद, स्टांप वाद, धारा 138 एन. आई. एक्ट के वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बैंक रिकवरी वाद एवं ई-चलानी वाद, मोटर दुर्घटना क्लेम वाद, पारिवारिक वाद, स्थाई लोक अदालत से संबंधित मामलों एवं अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में राजेश चौधरी, अपर जिला जज प्रथम, मनराज सिंह विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट औरैया, मीनू शर्मा विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट औरैया, सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी 2 औरैया, जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया, शिवानी त्यागी सिविल जज सीनियर डिविजन, दिवाकर कुमार सिविल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेहर जहां सिविल जज, प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, नेपाल सिंह अपर सिविल जज जू. डि. बिधूना उपस्थित रहे।
[16/02, 8:02 PM] Ram Prakash Sharma: *हेलीकॉप्टर देखते समय टप्पेबाजों ने जेबो से नगदी मोवाइल किए पार*
*अछल्दा,औरैया।* कस्बा अछल्दा के स्टेशन बाजार मे सोमवार मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में करीब आधा दर्जन लोगों की जेब से टप्पेबाजों ने नगदी मोबाइल पार कर दिए। हेलीकॉप्टर के प्रस्थान किए जाने के समय टप्पेबाजों ने भीड़ का फायदा उठाया है। चुनावी जनसभा में ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुए थे।
ग्राम छछूद निवासी सौरव कुमार पुत्र विनोद कुमार ने थाना में शिकायती पत्र देते हुये बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जन सभा को सुन रहे थे। उसी समय किसी अज्ञात ने मेरे जेब में पड़ा एंड्रॉयड फोन ओपो कम्पनी का मोबाइल फोन जिसकी कीमत 15 हजार रुपये व नगदी निकाल ली। नहर बाजार अछल्दा निवासी फल व्यवसाई मनोज राठौर पुत्र रमेश चंद राठौर को भी निशाना बना लिया उनकी जेब मे पड़े 25 हजार रुपये पार कर दिये हेलीकॉप्टर को देखते समय।ग्राम सुभानपुर निवासी राधेश्याम के 700 रुपये निकाल लिये।इसी तरह से जनसभा के दौरान भीड़भाड़ में कई लोगो की जेवे साफ हुई है।
[16/02, 8:07 PM] Ram Prakash Sharma: *चुनाव ड्यूटी पर आये सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
*औरैया।* चुनाव ड्यूटी में औरैया आए एक सिपाही की बुधवार की शाम सेंट फ्रांसिस स्कूल में ठहरे एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के बालाघाट बीए 36 बटालियन का सिपाही था। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सुरेंद्र नाथ यादव आदि अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश के जिला डिंडौरी के थाना महेंद्रबनी के कथोतिया गांव निवासी सिपाही सुनील सिंह मरावी (32) पुत्र संपत मरावी औरैया जिले में होने वाले मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी जिले में 15 फरवरी को आया था। जहां फोर्स के अन्य जवानों के साथ वह गांव आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस में ठहरा हुआ था। बुधवार शाम लगभग पांच बजे वह नीचे मैदान में वॉलबॉल खेल रहे साथियों के पास बैठकर खेल का आनंद ले रहा था। जहां से वह उठकर तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे पहुंचा। जैसे ही वह कमरे के अंदर घुसा ही था, कि तभी कांपते हुए अचानक से कमरे के फर्श पर धडांम से गिर गया। अचानक से सुनील को फर्श पर गिरता देख कमरे में मौजूद सिपाहियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में घटना के समय कमरे में मौजूद प्रधान आरक्षी रविंद्र दुबे बताया कि सुनील को गिरता देख उसने आवाज लगाकर साथियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वॉलीबाल खेल रहे सिपाही विवेक यादव, गोलू पटेल, एसआई धनराज पवार व एसआई गोकुल मरावी समेत अन्य जवान उसे उठाकर ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ समेत विशेष आम्र्स फोर्स के अधिकारी अस्पताल पहुंचे गए। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मृतक जवान अपनी बटालियन के साथ चुनाव ड्यूटी पर बरेली से औरैया आया था। जहां आज बुधवार को उसकी अचानक से मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तभी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
[16/02, 8:47 PM] Ram Prakash Sharma: *अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग*
*अजीतमल, औरैया।* अस्थाई गो आश्रय स्थल दरवटपुर के प्रबंधक/ संचालक भवानी शंकर , प्रोड्यूसर फार्मर लिमिटेड लाखन सिंह कुशवाहा के द्वारा किया जा रहा है। लाखन सिंह कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि अनुपम भदौरिया पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम दरवटपुर आये दिन गौशाला में अन्य लोगों के साथ पहुंच जाते हैं। पूर्व के दिनों में लगभग 80-90 पैकेट भूसा व पशु आहार चोरी हुआ है। एवं वहां ताश खेलते हैं। पूर्व में गोदाम में रखा चारा नशे की झौक में पूरा का पूरा गायों को खोल देते हैं। जिससे व्यवस्था भंग हो जाती है। प्रबंधक ने गोदाम में चारा व दाना रखना बंद कर दिया, एवं दैनिक रूप से सप्लाई अपने घर से करते हैं। तथा 2-4 दिन से अनर्गल तस्वीरें खींचकर अधिकारियों एवं पत्रकारों को भेजता है, और चुनावी रंजिश गौशाला की आड़ में करवाने की साजिश रच रहा है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
[16/02, 9:02 PM] Ram Prakash Sharma: **शराबी पति से परेशान पत्नी मायके गयी*
*सहार,औरैया।* थाना बेला जे अंतर्गत पुरवा दान शाह निवासी रजनी अपने शराबी पति सोनू से परेशान बच्चो को लेकर मायके चली गयी। रजनी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोनू पुत्र गंगाराम आये दिन शराब पीकर मारपीट करता है जिसके चलते बीती रात काफी मारपीट की ग्रहस्थी का सामान तोड़ डाला जिससे परेशान होकर वह अपने पिता के साथ बच्चो को लेकर मायके चली गयी।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,