औरैया14मई*सुदिति ग्लोबल एकेडमी में बच्चों ने मनाया ग्रीन डे सेलिब्रेशन*
*औरैया।* शहर के सुप्रसिद्ध विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के बीच ग्रीन डे सेलिब्रेशन मनाया। इस मौके पर बच्चों ने विद्यालय प्रागंण में पौधे लगाते हुये पर्यावरण को बचाने का संदेश भी लोगों को दिया।स्कूली बच्चों ने कहा कि जिस तरह से हमलोग अपने माता-पिता की सेवा करते है ठीक वैसे ही हमलोग इस छोटे से पौधे का भी सेवा करेंगे। यह पौधा एक विशाल वृक्ष में परिवर्तन हो।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि आज पेड़ों की कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ते जा रहा है और हमलोग शुद्ध वातावरण का आनंद नहीं ले पा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे मिटटी की भांति होते है उन्हें जिस आकृति में ढाला जायेगा वह उसी प्रकार ढलेंगे। मौके पर विद्यालय की प्री प्राइमरी की कोऑर्डिनेटर अनुराधा गुप्ता, दीपा तिवारी, सौम्या नेगी, उपासना पाठक, रूपल वर्मा, प्रियंका वर्मा, सुनीता शर्मा, शोभा पाठक, प्रशांत गुप्ता, अजय चौबे, महेंद्र यादव , शुभम मिश्रा, अजय विश्वकर्मा सहित विद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी24अगस्त26* सदभावना डाक कांवड़ को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने रवाना किया*