औरैया14नवम्बर*जनपद में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस*
*चाचा नेहरू को याद कर उनके कृतत्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला*
*औरैया।* जनपद में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर रविवार को विभिन्न संस्थानों पर चाचा नेहरू की जयंती धूमधाम पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवियों , राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को फल फ्रूट वितरित किए। इसके साथ ही चाचा नेहरू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने चाचा नेहरू का गुणगान किया। ग्राम पंचायत जैतापुर स्थित एक निजी कृषि फार्म पर भी चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई है। इसके अलावा जनपद के विभिन्न कस्बों व ग्रामीणांचलों में भी नेहरू जयंती मनाई जाने की खबर है।
जिले में रविवार को भारत सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती कांग्रेस पार्टी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों समाजसेवियों तथा विभिन्न कार्यालयों पर धूमधाम पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में एक निजी कृषि फार्म पर यादव सेना के जिला अध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में जयंती मनाई गई इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों को टॉफी , बिस्कुट, फल आदि का वितरण किया। इस अवसर पर एक कालेज के प्रधानाचार्य आशुतोष यादव ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर है। चाचा नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी चाबी है जिससे सभी ताले खोले जा सकते हैं। शिक्षित व्यक्ति ही देश का कल्याण कर सकता है। इस लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को त्याग करते हुए अनिवार्य रूप से उच्च स्तर तक शिक्षा दिलानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे जहां अपना भला बुरा समझ सकेंगे , वही अपनी उन्नति का पथ भी प्रशस्त करेंगे। इसी तरह से ही यादव सेना के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश हित में विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया। जिससे आज देश उन्नति के पथ पर बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा नेता दीपू यादव, लल्ला पाल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह से औरैया के अलावा कस्बा दिबियापुर , सहायल , कंचौसी ,सहहार, बेला , बिधूना , एरवाकटरा , रूरूगंज , अछल्दा , फफूंद , अटसू , अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज , अयाना के अलावा जनपद के ग्रामीणांचलों में भी पंडित नेहरू की जयंती मनाई जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
सहारनपुर28जून26*दहेज की बलि चढ़ी खुशियां: बुलेट और दो लाख की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात,
मुजफ्फरनगर28जून26*UP- मुजफ्फरनगर में मालिक-नौकर के संबध “लठ्ठ आधारित” है.*
लखनऊ28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*