औरैया13मई*तेज धूप वरसा रही आग पारा 45 डिग्री पार*
*लू के थपेड़ों ने जनमानस को किया बेहाल आवागमन हो रहा प्रभावित*
*औरैया।* गर्मी का सितम इन दिनों चरम सीमा पर है। करीब एक सप्ताह से मौसम के तीखे तेवरों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप से होने वाली तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। भीषण गर्मी होने से लोग पसीने में तर-बतर हो जाते हैं। चिलचिलाती धूप एवं लू के थपेड़ों से लोगों को भयंकर गर्मी का भी अहसास हुआ। आलम यह है कि खुले में दो कदम चलना भी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। इससे सड़क पर चल रहे लोगों को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी का अहसास करा रही है। वही गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बढ़ते हुए सूर्य तेज धूप से तापमान लगातार बढ़ोतरी हो रही है शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया जिससे आम जनमानस की हाथ पैरों में आग के अंगारों जैसी तपन का एहसास हुआ।भीषण गर्मी का कहर से आने जाने वाली राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय में बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है। जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से तापमान में गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान बताया जा रहा है उसके अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पशुपालक विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह ने पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले स्थान पर बांधने की सलाह दी है। साथ ही ताजा नल का पानी पिलाते रहने की भी सलाह दी है। जिससे पशुओं के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ना आने पाये। चिकित्सक डॉक्टर दिनेश तिवारी ने लोगों को बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ लेकर चलने और सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने फुल आस्तीन की शर्ट पहनने एवं सिर को ढक कर रखने की भी सलाह दी है।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*