औरैया10जुलाई*औरैया यातायात पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल*
*यातायात नियमों की जागरूकता के लिए किया गाने का टीजर लॉन्च*
*औरैया।* रविवार 10 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में औरैया शहर के मंगला काली मंदिर पर सड़क सुरक्षा गीत माला का टीजर लॉन्च किया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर डॉ के के मिश्रा ने मां मंगला काली के दरवार मे नारियल फोड़कर सड़क हादसों पर रोक लगाने की कामना की, वहीं सड़क सुरक्षा के ब्रांड अम्बेसडर और सड़क सुरक्षा गीतमाला के निर्देशक विक्रान्त दुबे ने ऑफिशियल बेबसाइट के माध्यम से टीजर को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि आम जन की भावनाओं से जुड़ा यह एलबम सांग लोगों को प्रेरित करेगा और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी करेगा। टीएसआई देवेंद्र शर्मा ने हमराहियों सहित माता रानी के दरवार मे धूप दीप कर प्रसाद वितरण किया। मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुगण भी टीजर पर थिरकने लगे , और माता रानी की जयकारों से प्रांगण गूंज उठा। इस मौके पर टीम वीके इंटरटेनमेंट से सौरभ पांडेय, मानसी पोरवाल, मोनू, उन्नति पोरवाल, रमेश प्रजापति, राशिद खान, आशीष सचान, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र भट्ट, के के पांडेय, कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया