औरैया10अप्रैल*खेत मे खड़े हरे यूकेलिप्टस के पेड़ काटे*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार ने चौकी व थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया शुक्रवार की दोपहर विपक्षी गण रामप्रकाश व ओम प्रकाश पुत्र स्व0 हवलदार द्वारा पीड़ित के खेत मे खड़े पचास हजार कीमत के हरे पेड़ो को चोरी से जबरन काट लिया,और बेच दिया। पीड़ित को पेड़ कटने की जानकारी होने 112 पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने हरे पेड़ो को कटा पाया।पीड़ित ने बताया उसके पिता स्व0 प्रबल प्रताप सिंह की गांव के ही ओम प्रकाश व उसके स्वजनों द्वारा 4 वर्ष पूर्व धारधार हथियारो से काटकर निर्गम हत्या कर दी गई थी, 302,307 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, और विपक्षी जेल भी जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद आएदिन जान से मारने की धमकी देते हैं।इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांचकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*