औरैया09नवम्बर*रोजगार सृजन के तहत करें आवेदन*
*औरैया।* जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वर्तमान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग के अंतर्गत संचालित की जा रही योजनाओ के लिए इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीलकंठ गेस्ट हाउस दिबियापुर में कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बाल गोविंद तिवारी ने बताया कि इसमें पिछड़ी जाति , अनुसूचित जाति व सामान्य महिला को 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी , जबकि सामान्य पुरुष वर्ग में 25 प्रतिशत सब्सिडी निर्धारित की गई है। वही मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग द्वारा पिछड़ी , अनुसूचित व सामान्य महिला को किसी प्रकार का ब्याज भी नहीं देना होगा , जबकि सामान्य पुरुष को 4 प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*