औरैया09नवम्बर*लोहा व्यापारी के यहां 5 लाख से अधिक की लूट*
*औरैया।* स्थानीय रोडवेज बस स्टॉप के समीप बीती रात एक नकाबपोश युवक ने लोहा व्यवसाई के माता- पिता के साथ मारपीट करते हुए नकदी व सोने की चेंन लूट ली। घटना की सूचना पर सीओ सिटी , कोतवाल व चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। व्यवसाई के माता- पिता घर पर अकेले थे। उनका पुत्र परिवार समेत बाहर गया हुआ था। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
स्थानीय जालौन रोड रोडवेज बस स्टॉप से चंद कदम की दूरी पर स्थित लोहा व्यवसाई प्रेमचंद्र पुत्र कमल चंद पुरवार के मकान में ही लोहा की गोदाम है। सोमवार की रात करीब साढे 8 बजे लोहा व्यवसाई के वृद्ध पिता कमल चंद पुरवार एवं उनकी मां कुसुम देवी घर पर अकेले थे। उसी समय घर के अंदर पहले से छिपकर बैठे एक नकाबपोश व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए धक्का मार कर गिरा दिया। जिससे वृद्ध की नाक से खून रिसने लगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए कुसुम देवी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गर्दन को पकड़ लिया तथा उसने कहा कि लाकप की चाबी उसके पास है। उक्त व्यक्ति ने उनसे 5 लाख रुपए की मांग करते हुए लाकप खोल दिया। इसके बाद 5 लाख की कैश के अलावा उनकी 2 तोला सोने की जंजीर लूट ली। इसके साथ ही 100 -100 रुपए की दो गड्डी छोड़ दी। इससे पूर्व उपरोक्त व्यक्ति ने मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए जो बाद में उन्हें मिल गए हैं। रात के समय मोबाइल नहीं होने के कारण वह पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। मंगलवार की सुबह उन्होंने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। जिस पर सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव , कोतवाल जितेंद्र कुमार तथा चीता मोबाइल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। महिला कुसुम देवी ने बताया कि घटना घटना से पूर्व उपरोक्त व्यक्ति ने चाकू गर्म करके उनकी गैस की रबड़ काट दी। जिससे गैस रिसने लगी। अज्ञात युवक ने घटना को किसी से नहीं बताने के लिए उन्हें उनके पति की कसम दिलाई। जब वह किचन में गई तभी उन्होंने गैस का रेगुलेटर बंद किया। घटना को अंजाम देने के बाद उपरोक्त व्यक्ति सभी दरवाजों के अलावा मेंन फाटक बंद करके चला गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनका पुत्र दीपचंद्र अपनी पत्नी व दोनों पुत्रियों के साथ शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए गया हुआ हैं , जो अभी तक वापस नहीं लौटा हैं। उन्हें दूरभाष के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ ने जानकारी लेने पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*