औरैया06मार्च*रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत
फोटो . फाइल फोटो आशीष
दिबियापुर ।नगर में शनिवार देर शाम एक युवक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था,तभी मालगाड़ी आ गई और युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां से हालात गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया गया, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहने वाले शेरा गुप्ता का 21 वर्षीय बेटा आशीष उर्फ चंदन शनिवार की देर शाम क्रॉसिंग पार करके बाजार की तरफ गया था। वापसी के समय भी वह रेलवे की लगे गाटर से झुककर उस पार जाने लगा। जैसे ही वह झुककर मालगाड़ी कॉरिडोर ट्रैक पर पहुंचा तभी कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े और इस बीच परिजन भी आ गए।घायल हालात में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*