औरैया05अप्रैल*घर से नाराज होकर निकले छात्र को रेलवे पुलिस ने किया परिजनों को सुपुर्द*
*दिबियापुर,औरैया।* विहार प्रान्त के दुरधौली थाना अकबरपुर जिला नवादा निवासी प्रियतम प्रियदर्शी उर्फ हर्ष जो अपने माता के साथ कोटा में रहकर पढाई की तैयारी कर रहा था।
किन्ही कारणों से वह 3 मार्च 2022 को प्रियतम प्रियदर्शी घर से बिना बताए निकल आया था, और इधर-उधर घूमता रहा। इसकी जानकारी जीआरपी कंट्रोल को दी गयी, तो रेलवे पुलिस भी सक्रिय हो गई। फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगे रेलवे पुलिस को ट्रेन चेकिंग के दौरान एक बालक साधारण कपड़ों में मिला। जिससे जब पूंछतांछ की गई, तो उसने अपना नाम प्रियतम प्रियदर्शी उर्फ हर्ष बताया। जिस पर जीआरपी चौकी प्रभारी फफूंद ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे पिता रविशंकर , चाचा राकेश रंजन से सारी जानकारी लेने के बाद बालक को उनके सुपुर्द कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया उसका बेटा किसी बात को लेकर घर से निकल आया था, तब से बराबर खोज रहे थे।
More Stories
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*
मुरादाबाद 26 अक्टूबर 26*इंस्पेक्टर और सिपाही की ‘मानसिक शादी’ मामले में महिला आरक्षी लापता, जांच शुरू