औरैया01अक्टूबर*भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कोशिल्या हितकारी, राम जन्म की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता*
अजीतमल औरैया । कस्बा बाबरपुर के संतोषी माता मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में राम जन्म ओर रामजी की वंशावली के प्रसंग का कथापान कराया गया। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक छबीले छैल बिहारी जी महाराज ने जब राम जन्म की कथा सुनाई तो श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान नवमी तिथि को जन्म लिए नवमी तिथि का पहाड़ा नौ का पहाड़ा राम जैसा है। इस मौके पर बृजेश पोरवाल उर्फ बबलू पथर्रा वाले, राजू गुप्ता बैटरी वाले, बसंत पोरवाल, शेष कुमार पोरवाल, हरिओम पोरवाल ,राम प्रकाश पोरवाल, रामसरन राजपूत ,पुष्पेंद्र सोनी, लाल जी पोरवाल तम्बाकू वाले, शिवम पोरवाल ,उज्जवल पोरवाल, सतीश पोरवाल बड़ेरा वाले, अनिल पोरवाल, विनय सोनी, सौरभ इत्यादि नगरवासी मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 6 नवंबर 26* छाता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चैकिंग की गई*
लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ,
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*