May 5, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 31 जुलाई *उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित*

औरैया 31 जुलाई *उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित*

औरैया 31 जुलाई *उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित*

*मुख्य अतिथि ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

*औरैया।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) औरैया के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सुरान रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में त्रिवार्षिक व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इटावा/औरैया सांसद रामशंकर कठेरिया ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व फूलमाला पहनाकर शुभारंभ किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी संबोधित किया। वही मुख्य अतिथि ने पुरुषार्थ एवं वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इसके साथ ही व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की भूरि- भूरि प्रशंसा की है। कार्यक्रम के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्थानीय राम सुरान रोड बम्बा के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को त्रिवार्षिक व्यापारी मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि इटावा/ औरैया सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों को मानने वाले धर्मावलंबी रहते हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषार्थ के अंतर्गत धर्म , अर्थ काम व मोक्ष आते हैं , जिसमें सर्वोपरि धर्म को ही बताया गया है। हिंदू , मुस्लिम , सिख व ईसाई सभी अपने-अपने आराध्य की पूजा करते हैं। सभी लोगों को धर्म के मर्म को समझना चाहिए। श्री कठेरिया ने अर्थ के विषय में कहा कि धन से ही हर काम संभव हो सकता है। रोटी-कपड़ा और मकान प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। लेकिन यहां तक ही बात सीमित नहीं है, और भी आवश्यकताएं होती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार हर तरह से इमदाद करने को तत्पर रहती है। इसी के चलते माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के अस्सी करोड़ गरीब लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य जरूरत की चीजें राशन डीलरों के माध्यम से वितरित की जा रही है। जिससे गरीब लोगों का हित चिंतन हो सके। माननीय सांसद ने उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सांसद ने आगे कहा कि धन कमाने का अलग-अलग विधान है , जिसे मेहनत करके कमाना चाहिए। जबकि कुछ लोग पकड़ के माध्यम से 10 -20 लाख भले ही ले लेते हो , लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। उन्होंने वर्ण व्यवस्था पर उद्बोधन करते हुए कहा कि क्षत्रियों को समाज सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया , जिससे किसी के साथ अनर्थ नहीं होने पाये। श्री सांसद ने कहा कि वैश्य और अर्थ का काफी तालमेल है। आगे कहा कि व्यक्ति की जिस प्रकार की सोच होती है , वह उसी प्रकार के काम करता है। वैश्य मेहनत से धन कमाता है। श्री कठेरिया ने कोरोना काल की विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने साधन और साधना पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत साधना का देश है। ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं से भारत की ऊंचाई नहीं नापी जा सकती है। इसके लिए विवेकानंद जैसे महापुरुषों से भारत की ऊंचाई व गरिमा का आकलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूत कपूत तो का धन संचय , पूत सपूत तो का धन संचय। कहा कि पुत्र यदि अच्छा है तो वह स्वयं धन अर्जित कर लेगा। जबकि कुपुत्र कितना भी धन हो उसे नष्ट कर देता है। सांसद ने मौजूद लोगों को आगाह एवं जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के निर्माण से सभी कुछ संभव है। सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए काम करें और बच्चों को संस्कार युक्त उच्च स्तरीय शिक्षा अवश्य दिलाएं। आगे उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि नये भारत को फिर से बनाने के लिए 130 करोड़ आवाम को एक साथ आना होगा , तभी नया भारत बनेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष में 13 ,14 व 15 अगस्त 2022 को 20 करोड़ घरों व विभिन्न कार्यालयों पर तिरंगा लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग पहले से तैयारी करके बड़ा झंडा लगाएं। श्री सांसद ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। जरूरत पड़ने पर वह कंधा से कंधा मिलाकर काम करते रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू , नगर अध्यक्ष अमर बिश्नोई , जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई , नगर कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री , जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल व नगर महामंत्री उमेश वर्मा के अलावा जनपद भर के व्यापारी नेता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

About The Author