औरैया 30 अप्रैल *राम वनवास की कथा सुनकर दर्शक हुए भावुक*
*दिबियापुर,औरैया।* राम वनवास की कथा सुनकर दर्शक भावुक हुए। राम, लक्ष्मण और सीता के वनगमन कथा सुनाई। इस दौरान राजा दशरथ सहित पूरी अयोध्या नगरी के दु:खी होने की लीला के मंचन पर दर्शक भी भावुक हो गए। बाबा परमहंस गुरु सेवा (दल) समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा में रात्रि कालीन बेला में राम वनवास की कथा परम् पूज्य आचार्य केशवम् अवस्थी महाराज ने अपने श्री मुखारविंद से श्रवण कराई। अयोध्या राजमहल में जैसे ही राम के राज्याभिषेक की घोषणा राजा दशरथ द्वारा की जाती है। उसी के साथ मंथरा का कुचक्र शुरू हो जाता है। कैकई द्वारा दशरथ से दो वर मांगे जाने पर राजा दशरथ दुखी मन से राम को वनवास और भरत को राजगद्दी सौंप देते हैं। जिसके बाद राम, लक्ष्मण और सीता 14 वर्षों के लिए वन गमन करते हैं।
More Stories
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*
मुरादाबाद 26 अक्टूबर 26*इंस्पेक्टर और सिपाही की ‘मानसिक शादी’ मामले में महिला आरक्षी लापता, जांच शुरू