औरैया 29 सितंबर *ब्लॉक सभागार में पोषण माह दिवस मनाया गया*
*बिधूना,औरैया।* बुधवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में ब्लॉक बिधूना के सभागार में पोषण माह दिवस मनाया गया। जिसमें प्रथम 3 महीने की गर्भवती महिलओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर के साथ खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इसअवसर पर पोषण माह के उद्देश को बताया गया कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा गांव में हर कुपोषित महिला और बच्चे को उनके पोषण और खान पान तथा साफ सफाई से संबंधित जानकारी हो सके इस उद्देश को लेकर मनाया जाता है।
इस अवसर पर बाल विकास पुस्टहार विभाग के तहत मेले में स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित जानकारी अधिकारियों एवं आए हुए लोगों को दी गई। स्टॉल में दाल, रिफाइंड, बच्चों के पढ़ने संबंधित स्कूल किट, बुक, कैलेंडर और पोषण पोटली व आदि चीजों से प्रचार प्रसार किया गया कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश कुमारी, सुपरवाइजर राम बेटी, जिला समन्वयक देव यादव, अंकुर गुप्ता ब्लॉक कॉर्डिनेटर, आकाश वर्मा, प्रोवेशन ऑफिस से नवीन अवस्थी, अतुल दीक्षित, पवन तिवारी सहित आगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

More Stories
वाराणसी 10मई26*मातृ दिवस पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में महिलाओं का सम्मान,
नैनीताल 10मई26*प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराध में भाजपा का बड़ा योगदान-कांग्रेस नेता
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है