औरैया 29 दिसम्बर *नुक्कड़ नाटक करके नशा मुक्त भारत बनाने के दिया सन्देश*
*कुछ पल का नशा , सारी उम्र की सजा*
*धूम्रपान का न करो उपयोग, इससे होते कई रोग*
*औरैया।* बुधवार को बिधूना तहसील में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। अभियान के पांचवें दिन द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय, बिधूना में डीएलएड कर रहे छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत बनाने के लिए बेहतर कला प्रदर्शन करते हुये एक शराबी परिवार पर नुक्कड़ नाटक किया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि नशे से परिवार कैसे प्रभावित होता है, परिवार पर क्या असर पड़ता है, महिला की मनोदशा कैसे बिगड़ जाती है, पति के शराबी होने पर बच्चों को भी लोग गिरी नजरों से देखते है। नुक्कड़ नाटक के साथ ही छात्रों द्वारा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी छात्राओं, अध्यापकों, प्राचार्य, प्रबंधक, विभागाध्यक्षों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा किया गया। समिति की सचिव रीना पाण्डेय ने कहा कि युवा हमारे भावी पीढ़ी के कर्णधार है। इन पर ही हमारा भविष्य टिका है। युवा वर्ग बहुत ज्यादा नशे का शिकार है जिससे उनका जीवन खराब हो रहा है, जो हमारे समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है। अगर देश की युवा पीढ़ी ही नशेबाज बन गयी तो समाज का भविष्य ही अंधकार में चला जायेगा। आज का युवा नशे को अपनी शान समझने लगा है। आज का युवा शौक में नशा करना सीख जाता है, जिससे उसकी लत पड़ जाती है और लत पड़ने से समाज मे बहुत बुरा असर पड़ रहा है। विद्यालय के प्रबंधक ने अपने उदबोधन में कहा कि नशा करना सेहत के लिए हानिकारक है। नशे से हमारे समाज पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नशे के प्रति समाज को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक सभी प्रकार से नुकसान होता है। सभी छात्राओं ने ”हम सबकी ये चाहत, नशा मुक्त हो अपना भारत” , ”जन जन की है यही पुकार , नशा मुक्त हो हर परिवार”, ”नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो”, ”कुछ पल का नशा , सारी उम्र की सजा”, ”धूम्रपान का न करो उपयोग, इससे होते कई रोग”, ”जो धूम्रपान से जुड़ जाता है, वह जल्दी मर जाता है”, ”नशे की लत, मौत को खत”, ”हम सबने ठाना है, नशे को दूर भगाना है” आदि नारों व स्लोगन के माध्यम से जागरुकता रैली निकाली इस मौके पर प्रबंधक विशेश्वर दयाल तिवारी, विभागाध्यक्ष कत सीमा सिंह , सोशल आडिट क्वार्डिनेटर विद्या सेंगर व अन्य संबंधितगण उपस्थित रहें।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश