[4/28, 1:20 PM] +91 97600 76459: *माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपदीय पुलिस,प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जनपद में विभिन्न स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए गए जिसके संबन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा दी गयी बाइट*
Vinod Kumar
[4/28, 3:53 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तांबे के बर्तन में चांदी का सिक्का डालकर पानी पीने से ठीक हो जाती हैं ये 7 बीमारियां*
*जानिए इस पानी को पीने का सही तरीका क्या है*
*औरैया।* स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चांदी और तांबे दोनों ही एक बेहतरीन धातु होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यही कारण है की कुछ वॉटर फिल्टर मशीनों में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए चांदी का उपयोग किया जाता है। आपने अक्सर लोगों को तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीते देखा होगा। क्योंकि तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां तक कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी तांबे के बर्तन में रातभर रखे पानी को पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि तांबे के बर्तन में रातभर पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर रखने उसे सुबह पीना आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है? सोच रहे हैं कैसे? आइए हम आपको बताते हैं।
तांबे और चांदी में होते हैं रोगाणुरोधी गुण,स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चांदी और तांबे के रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यही कारण है की कुछ वॉटर फिल्टर मशीनों में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए चांदी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, रोगाणु चांदी के लिए प्रतिरोध विकसित करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि यह लंबे समय से आयुर्वेद द्वारा मान्यता प्राप्त है; अभी हाल ही में इस दावे की सत्यता का परीक्षण करने के लिए नियंत्रित परिस्थितियों में अध्ययन किए जा रहे हैं कि तांबे और चांदी के कंटेनरों में संग्रहीत होने पर ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया गायब हो जाते हैं। इस प्रकार, दोनों आपको सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के लिए कीटाणुनाशक के रूप में काम करते हैं।
*तांबे के बर्तन मे पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर पीने के फायदे*
यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता हैं। जिनका असंतुलन शरीर समस्याओं का कारण बनता है। पेट की सभी प्रकार की समस्यायों में लाभकारी है। जैसे कि पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि। पेट से आंतों की गंदगी को भी साफ करने में सहायक है। यह पानी पीने से गुस्सा कम आता है। दिमाग शांत रहता है, और तनाव से मुक्ति मिलती है। इस पानी के प्रयोग से स्मरण शक्ति मजबूत होती है, और दिमाग भी तेज होता है। शरीर की आंतरिक सफाई करता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। यह पानी रक्त की शुद्धि और वृद्धि करता है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखता है , और शरीर में सेल्स का निर्माण करता है। यह पानी फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता। चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाता है। त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। आप हमेशा जवान नजर आने लगते हैं।
अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मददगार साबित होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही थायराइड की समस्या को दूर करने में सहायक है। सिर्फ इतना ही नहीं यह पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।
युरिक एसिड को कम करता है और गठिया व जोड़ों में सूजन के कारण होने वाले दर्द को ठीक करता है। शरीर के आंतरिक घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं होता।अब जानें क्या है इस पानी को पीने का सही तरीका सबसे पहले एक तांबे का बर्तन लें और उसमें पानी भर लें। अब इसमें एक चांदी का सिक्का डालकर रात को ढककर रख लें। इस पानी को सुबह के समय आपसे जितना पिया जा सके, धीरे-धीरे घूंट भरकर पिएं।
[4/28, 4:18 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दर-दर भटक रही महिला दिबियापुर पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा*
*एसपी औरैया से भी नहीं मिला न्याय,अगर न्याय नहीं मिला महिला जाएगी मुख्यमंत्री के दरबार में*
*दिबियापुर,औरैया।* एक तरफ प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। वहीं दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा महिपाल निवासी रश्मी देवी पत्नी अभिलाख सिंह न्याय के लिए दर- दर भटक रही है, लेकिन अभी तक पीड़ित महिला को कहीं भी न्याय नहीं मिलता नजर आ रहा। उल्टा थानाध्यक्ष द्वारा मामले को झूठा बताकर पीड़ित महिला को टहला दिया जाता है। मामला यह है , कि दिनांक 23 अप्रैल 2022 को रात्रि 10 बजे पति के गैर मौजूदगी में पुरवा महिपाल कंचौसी बाजार निवासी अनुरुद्ध उर्फ लखपति पुत्र लालमन, धर्मवीर पुत्र अनुरुद्ध, सुनील पुत्र अनुरुद्ध घर के अंदर घुस आए अकेली पाकर महिला से अभद्रता कर इज्जत के साथ खिलवाड़ करने लगे। इसके बाद मारपीट कर बक्से में रखे 500 रुपए एवं पायल उठा ले गए। जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाना दिबियापुर व पुलिस अधीक्षक औरैया को दी गई। लेकिन उपरोक्त प्रकरण में एफआईआर तो दूर कोई सक्षम अधिकारी जांच करने भी नहीं पहुंचा। उल्टा घटना को अंजाम देने वाले से प्रार्थना पत्र लेकर पीड़ित के उपर धारा 151 की कार्यवाही कर दी। पीड़िता महिला का कहना है कि अधिकारियों द्वारा यदि शीघ्र सुनवाई नहीं हुई। तो वह सूबे के मुख्यमंत्री के दरवार में लिखित प्रार्थना देने को विवश होगी।
[4/28, 5:17 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सिंचाई बिभाग ने जल बजट और नहर संचालन में किया खेल*
*रजवाह अध्यक्ष ने विशेष सचिव सिंचाई को पत्र भेजकर विभाग पर लगाये आरोप*
*फफूंद,औरैया।* सिंचाई खण्ड दिबियापुर द्वारा जल बजट और नहर संचालन में ठेकेदारों से मिली भगत करके कागजो में काम दिखाकर लाखों रुपये का खेल किया है। यह आरोप लगाते हुए फफूंद रजवाह अध्यक्ष ने विशेष सचिव सिंचाई भूपेंद्र सिंह चौधरी को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही और धन की वसूली की मांग की है।
फफूंद रजवाह के अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र ने विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन भूपेंद्र सिंह चौधरी को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि सहभागी सिंचाई प्रबंधन का निर्वाचन 25 जुलाई 2019 में होने के बाद 17 सितम्बर 2019 को सिंचाई विभाग दिबियापुर का जल उपभोक्ता समितियों के साथ करार हुआ था जिसमे नहरों की देखरेख आधिपत्य एवं परिसंम्पत्ति को जल उपभोक्ता समितियों को सौंप दिया गया था और उसी दिन से पिम एक्ट लागू हो गया था।लेकिन बिभाग अभी भी अंग्रेजी नियमो पर चल रहा है, और बीते तीन सालों में समितियों को नजरअंदाज रखते हुए तमाम कार्य बिभाग अपनी मर्जी से कराता रहा।पत्र में रजवाह अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि सिंचाई कार्यालय दिबियापुर द्वारा पिम एक्ट लागू होने के बाद भी समितियों को कोई महत्व नही देते हुए राजवाह फफूंद पर नहर संचालन, जल बजट, मनरेगा, पुलियों का निर्माण,पटरियों और कुलावों का मरम्मतीकरण आदि में ठेकेदारों के साथ मिलकर कागजो पर काम दिखाते हुए लाखो रुपये का घोटाला किया है जबकि जमीनी हकीकत में काम कहीं दिखाई नही पड़ता है। इसके पूरे साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। रजवाह अध्यक्ष ने विशेष सचिव से जांच करवाने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
[4/28, 5:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जिलाधिकारी ने 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया*
*औरैया।* गुरुवार को जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय औरैया में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे तो अस्पताल मै हड़कंप मच गया, निरीक्षण में ओ0पी0डी0, लेबररूम, एक्स-रे कक्ष, इमरजेन्सी, सी0टी0, कोविड सैम्पलिंग व इमरजेन्सी का मुआयना किया, हालाकि सभी स्टाफ डयूटी स्थल उपस्थित मिला। वहीं जिलाधिकारी ने इमरजेन्सी वार्ड के निरीक्षण में मरीजो से दवाईयो एवं भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली,तो उनको सभी मरीजो ने बताया कि दवा अस्पताल से मिलती है। ओ०पी०डी० रजिस्ट्रेशन कक्ष के बाहर व्यस्क, बुर्जुग एवं महिलाओं हेतु अलग काउण्टर संचालित थे, एक्स-रे रूम व अल्ट्रासाउण्ड में मरीजो से पूछताछ की। बाद में जिलाधिकारी ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों का इलाज अच्छे से अच्छा हो व मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने चाहिए अगर इस तरह की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही तय है।

More Stories
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी
गोरखपुर4मई26*शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की वृद्धि, कल गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे सम्मानित*