औरैया 28 अगस्त *समाधान दिवस में पुलिस कप्तान ने सुनी समस्याए*
*थाने आई पीड़ित महिलाओं से अच्छा बरताव कर समस्या का समाधान करने के दिये निर्देश*
*फफूंद,औरैया।* समाधान दिवस में पहुँची पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने पीडितो की समस्याओं को सुना तथा तत्काल सम्बंधित को निस्तारण करने के निर्देश दिये, कार्यालय का निरीक्षण किया तथा हैड कांस्टेबल व कांस्टेबलो की बीट बुक चैक की गई।
शनिवार को शाशन के द्वारा आयोजित समाधान दिवस में पहुची पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने पीडितो की समस्याएं सुनी , तथा उनके निस्तारण के लिए तत्काल निर्देश दिए। समाधान दिवस के वाद थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। और हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों की बीट बुक चेक की महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद स्थापित कर शासन व पुलिस विभाग के विभिन्न आदेशों के बारे में चर्चा की थाने में बने महिला हेल्प डेस्क पर कार्य कर रही आरक्षियों को फरियादियों विशेषकर महिलाओं के साथ संवेदनशीलता दिखाते उनकी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उनसे उनकी बीट से संबंधित पूछताछ की गई तो कुछ महिला आरक्षियों ने पूछे गए प्रश्नों की सटीक जानकारी दी गई।
More Stories
बांदा 7 अक्टूबर 26*बिना अनुमति नई जगह पर नहीं रखी जाएगी दुर्गा प्रतिमा*
बांदा 7 अक्टूबर 26*जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ*
बांदा 7 अक्टूबर 26*में गूंजा ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश भव्य सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब*