औरैया 25 सितम्बर *ग्राम धीरजपुर में स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में हुआ पौधारोपण*
*पौधों की देखभाल व सुरक्षा के लिए मंदिर के सेवादारों को सौंपी गई जिम्मेदारी*
*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनधारा पौधारोपण लक्ष्य 5100 पौधों का पौधारोपण अभियान के अंतर्गत निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के सदस्यों द्वारा औरैया शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में औरैया सदर विकासखंड के ग्राम-धीरजपुर में संत रामदास बाबा आश्रम में स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में पितृपक्ष समापन अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।
पौधारोपण के दौरान गांव के लोगों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में उनके नाम से पौधारोपण किया, अभियान में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की समिति के सदस्यों के साथ ग्राम वासियों व महिलाओं ने आम, कटहल, अशोक, नीम, आंवला, बेलपत्र, हरसिंगार, गुड़हल, पकड़िया आदि के पौधों का पौधा पौधारोपण किया। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य- 5100 पौधों का पौधारोपण करने के साथ साथ सभी पौधों को पूर्णतया विकसित करने के लिए टीम बनाकर निरंतर पौधों की देखभाल भी की जा रही है, जीवनधारा पौधारोपण अभियान का लक्ष्य अब समापन की ओर है, उन्होंने बताया कि वर्तमान पीढ़ी को धूम्रपान व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए समिति द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा, जिससे वर्तमान पीढ़ी को नशे का शिकार होने से बचाया जा सकेगा, समापन पर साकेत नगर, कानपुर निवासी राजीव जैन ने समिति द्वारा जनहित में संचालित बैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद लोगों ने उनका हृदय से अभिनंदन किया। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील अवस्थी, मनीष अग्रवाल, सभासद छैया त्रिपाठी, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), आदित्य पोरवाल, संजय अग्रवाल, रानू पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), मोहित अग्रवाल (लकी), व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के सदस्य अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आशीष अग्रवाल, जयप्रकाश पोरवाल, कपिल गुप्ता, दीपक सोनी, गिरीश सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता, मानसिंह, रामप्रकाश, सतीश पोरवाल, दुष्यंत, विपिन, शनि, प्रिंस, नैतिक, पिंटू आदि पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*