March 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 24 सितम्बर *सक्षम ने मनाई महान ऋषि अष्टावक्र की जयंती*

औरैया 24 सितम्बर *सक्षम ने मनाई महान ऋषि अष्टावक्र की जयंती*

औरैया 24 सितम्बर *सक्षम ने मनाई महान ऋषि अष्टावक्र की जयंती*

*दिबियापुर,औरैया।* नगर स्थित सक्षम के जिला कार्यालय पर ऋषि अष्टावक्र की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा, राजेश अग्निहोत्री, समाजसेवी कमलेश अवस्थी ने सक्षम के ब्रांड एंबेसडर संत सूरदास और महान ऋषि अष्टावक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गोष्ठी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रांत सह महिला प्रमुख सुमन चतुर्वेदी ने अधिवेशन गीत गाया। प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी और सक्षम जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला ने महान ऋषि अष्टावक्र जी के बारे में बताया। जिसमे उन्होंने बताया कि उद्वालक ऋषि ने कढ़ोर नामक व्यक्ति से अपनी पुत्री सुजाता का विवाह कर दिया । मां सुजाता के गर्भ में ऋषि अष्टावक्र ने अपने पिता के द्वारा कहे वाक्यों को गलत बताया तो अष्टावक्र के पिता ने उनको श्राप दिया, तो वह आठ जगह से टेडे मेडे पैदा हुए। बड़े होकर अष्टावक्र शास्त्रार्थ में निपुण हुए। राजा जनक के कारावास में एक वंदी कैद था जो शास्त्रार्थ में विद्वान था। उसको अष्टावक्र ने हराया था। जिसके बाद राजा जनक ने अष्टावक्र को गुरु बना लिया। समग्र नदी में स्नान के बाद उनका शरीर पूर्ण रूप से सही हो गया था। उमेश द्विवेदी ने अष्टावक्र पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान करने का और अन्य लोगो से करवाने का संकल्प किया। कार्यक्रम में यश प्रताप चौहान, विजय चतुर्वेदी, सचिन दुबे चोटी वाला, आकाश मिश्रा, गुड्डू दुबे व राघवेन्द्र चौहान ने प्रतिभाग किया। ।

About The Author