औरैया 24 सितंबर *ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*सहार,औरैया।* जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित जिला योजना के तहत खंड स्तरीय ग्रामीण खुली महिला/पुरूष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आर एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी पुर्वा सुजान विकास खंड बिधूना में किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिधूना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि युवा खेल के माध्यम से खुद को साबित करते हुए अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर एक नया कीर्तिमान रच सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बीओ नाथूराम राजपूत ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बॉलीबाल के फाइनल में असजना की टीम ने शिवपुरी की टीम को 25/12 से हराकर फाइनल खिताब जीता 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकित सिंह प्रथम और बालिका वर्ग में सोनी प्रथम आई 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में हिमांशू यादव और बालिका वर्ग में आकांक्षा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नितिन कुमार प्रथम शिवम कुमार द्वतीय अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 1500 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम आदित्य द्वतीय और आदेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शानू चौहान,शिवभान सिंह,सुघर राजपूत, विनोद राजपूत, विद्यालय प्रबंधक राजा सिंह, आदि क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।