औरैया 24 सितंबर *गर्भवती महिला दीक्षा की गोद भराई उत्सव मनाया*
*दिबियापुर,औरैया* ग्राम पंचायत औतों में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी सुमन चतुर्वेदी ने गर्भवती महिला दीक्षा की गोद भराई उत्सव मनाया । आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि गर्भवती माता के प्रथम गर्भावस्था के तीसरे माह पर आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई उत्सव मनाया जाता है ,वही उन्होने गर्भवती माता को पोषण आहार के बारे में बताकर सब्जी फल ,आयरन और कैल्शियम की गोली ,गुड़ चना गर्भवती महिला को प्रत्येक दिन खाना चाहिए जिससे खून की कमी से बचा जा सकता है। टिटनेस के दो टीके गर्भावस्था के दौरान 1 माह के अंतराल पर लगवाने चाहिए । पोषण रंगोली में दाल और सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कर बनाई गई सभी को सहजन से बने हुए पोस्टिक आहार अवश्य खाने चाहिए क्योंकि सबसे ज्यादा पौष्टिकता सहजन नहीं पाई जाती हैं। अतः हमें अपने आसपास सहजन का पौधा अवश्य लगाना चाहिए । छोटी बच्ची स्वर्णिका ने सहजन के पत्तों से पोषण आहार के बारे में बताया किशोरी बालिकाओं ने पोषण रंगोली बनाई उत्सव में माधुरी उर्मिला नीतू परमा देवी ने प्रतिभाग किया।
More Stories
पूर्णिया बिहार23 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक चुनाव संपन्न, 14 जिलों में 52.51% मतदान;
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*