औरैया 24 मई *दूल्हे ने बुलेट,नहीं मिलने पर लड़की के पिता व भाइयों को पीटा*
*पुलिस के सामने हुआ समझौता, बारात बिना दुल्हन के ही लौटी*
*औरैया।* सहायल के पास एक गांव में आई बारात में दूल्हा दहेज में बुलेट बाइक न देखकर बिफर गया। लोग मनाते रहे लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने लड़की के पिता व भाइयों के साथ मारपीट की। पुलिस आ गईं । दोनों पक्षो में सुबह काफी जद्दोजहद के बाद एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई न करने को समझौता हुआ। बारात बिना दुल्हन के ही वापिस लौट गई।
सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूरा कला निवासी मुर्सलीन खां खेती बाड़ी करके गुजर बसर करते हैं। चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी का निकाह सहार के निकट गांव नुनारी निवासी नसरुद्दीन के पुत्र मैउद्द्दीन से तय हुआ था। सोमवार को बारात आई थी। रश्में होने लगी। बेटी के पिता ने दहेज में बाइक भी रखी थी। दूल्हा रश्म के बीच से ही गया और बाइक देखने लगा। उसने बाइक देखकर कहा उसे बुलेट बाइक चाहिये ते नहीं लेगा। इस पर लड़की वालों ने समझाया कि उन की इतनी हैसियत नहीं है। यह बाइक किसी तरह खरीद पाए। इस पर दूल्हा अड़ गया या तो बुलेट दो या दो लाख नकद दो तभी निकाह पर बैठूंगा। दुल्हन के चचेरे भाइयों ने विरोध किया तो दूल्हा और उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन के पिता व भाई को भी पीटा। रात भर मामला चलता रहा। सुबह पुलिस पहुंची तो पंचायत लगी रही। लड़का निकाह के लिए तैयार नही हुआ। किसी तरह दोनों पक्षों के रिश्तेदार ने बीच के पड़कर मामले को निपटाया फिर लड़की पक्ष ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद दोपहर में बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। शादी वाले घर मे अब सबके चेहरे लटक गए है। लड़की भी दुल्हन के जोड़े में बैठी रही जब बारात वापिस लौट गई तब उसने अपना जोड़ा उतार दिया। लड़की के पिता का कहना था कि उनकी हैसियत इतनी नही थी पहले ही बता दिया था , लड़के के कहने से किसी तरह बाइक का इंतजाम किया था। बुलेट खरीदने की उनकी ताकत नहीं है।

More Stories
मैनपुरी24मई26*ट्रक की टक्कर से मोटर साईकिल सवार युबक की मोके पर हुई मौत
पूर्णिया बिहार 24 मई 26 *प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा : एसपी सिटी*
पूर्णिया बिहार24मई26 *प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन,मंत्री ने विधायक के साथ किया शिलान्यास*