औरैया 22 मार्च *शहर में सट्टा कारोबार का साम्राज्य जोरों पर*
*कोतवाली सदर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों मे सक्रिय रहते है एजेंट*
*औरैया।* सट्टा कारोबार पर नकेल कसने के पुलिस अधिकारियों के दावे फेल हो चुके हैं। पुलिस की नाक के नीचे सट्टा कारोबार फल-फूल रहा है। कोतवाली क्षेत्र में सट्टे का काम दिन प्रतिदिन जोर पकड़ने लगा है। मलिन बस्तियों में खुलेआम काम चल रहा है। शहर के प्रत्येक मुहल्ले में एजेंटों ने पैर पसार कर युवाओं को बर्बाद करने में तुले हुए हैं कारोबार से जुड़े लोग कितने बेखौफ हैं। आपको बताते चलें सबसे ज्यादा सट्टे का कारोबार निझाई चौकी क्षेत्र नारायनपुर चौकी क्षेत्र में फल फूल रहा है।
कोतवाली पुलिस इस कारोबार पर नकेल नहीं कस पा रही है। पूर्व मे पुलिस छोटे-मोटे सट्टेबाजों को जेल भेजने के बाद भी कारोबार फल-फूल रहा है। इससे साफ है कि पुलिस मुख्य कारोवारियों तक नहीं पहुंच पाई है। कोतवाली पुलिस जानबूझकर मुख्य सट्टा कारोबारी को न पकड़ कर अंधेरे में हाथ पैर मारकर सिर्फ खानापूर्ति करती है , या यूं कहें पुलिस की शह पर ही सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। लगातार विभिन्न इलाकों के कई एजेंट्स घूम- घूमकर पर्चियां लेते हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस को जानकारी होने के बावजूद सट्टे कारोबारियों पर नकेल कसने की बजाए बढ़ावा दे रहे है। वही एजेंट अपने आका की सरपरस्ती में काम को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र ही सट्टे के जुड़े एजेंटों पर धरपकड़ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
देहरादून16जून26*धर्मपुर विधानसभा में BLO और BLA घर घर पहुंचे,
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*