औरैया 19 अक्टूबर *सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर शांति पाठ हवन एवं पुष्पांजलि 21 को*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की सपा संरक्षक माननीय मुलायम सिंह का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हो गया था। जिसके चलते शांति पाठ, हवन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन ककोर मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर आगामी 21 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। जिले के समस्त उनसे संबंधित जन वर्तमान में चाहे किसी विचारधारा से संबंधित हो एवं पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा की माननीय स्वर्गीय मुलायम सिंह की आत्मा की शांति के लिए उपर्युक्त कार्यक्रम में शामिल होकर हवन एवं आहुति देकर प्रार्थना करें की ईश्वर उनको (नेताजी) को शांति प्रदान करें।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया