औरैया 19 अक्टूबर *वर्षा के जल भराव से पानी हुआ जहरीला कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग*
*कंचौसी, औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर में विगत सप्ताह से पहले हुई तेज वर्षा के कारण लगभग पचास एकड़ भूमि में अभी भी पानी भरा हुआ है जो दिनों दिन जहरीला होता जा रहा है।कई किसानों के घर इसी दूषित पानी से घिरे हुए है और उन्हें मजबूरी में इसी दूषित पानी में घुसकर आना-जाना पड़ता है। रिपोर्टर जब किसानों के पास पहुंचे तब किसान जीतपाल, आदर्श कश्यप, रवि, मुकेश आदि ने बताया कि पानी में घुसने के बाद पैरों में तेज खुजली पड़ती है और पैरों में दाने पड़ जाते है।पानी में रहने वाले सांपों और जहरीले कीड़ों के कारण जान जोखिम में डालकर घरेलू जरूरी सामान आदि कि खरीददारी के लिए आना जाना पड़ता है। इन किसानों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही कीट नाशक दवा के छिड़काव की मांग की है ताकि यही गंदा पानी कहीं जानलेवा बीमारी का रूप धारण न करले।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत