औरैया 18 अगस्त *कांग्रेस 3 दिन न्याय पंचायतों में करेगी प्रवास- अनिल यादव*
*फोटो परिचय। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल यादव व जिलाध्यक्ष*
*औरैया।* स्थानीय रोडवेज बस स्टॉप के सामने स्थित कमला लाज में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी आगामी 19 अगस्त गुरुवार से 3 दिन तक जनपद की न्याय पंचायतों में प्रवास करेगी। साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारीगण जनता के लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए ग्रामीणांचलों में रात्रि विश्राम करेंगे। विश्राम के दौरान जनता के लोगों के भोजन व्यवस्था पर भी ध्यान आकर्षित करेंगे।
स्थानीय बस स्टॉप के सामने बुधवार को कमला लाज में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार 19 अगस्त गुरुवार से 21 अगस्त 2021 तक समूचे प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारीगण ग्राम पंचायतों में 3 दिन तक प्रवास करते हुए जनता के लोगों को जागरूक करते हुए रूबरू होंगे। ग्राम पंचायत ग्रामसभा की किसी एक ग्राम सभा में 75 घंटे यानी 3 दिन का प्रवास करेंगे। शहरों में यही प्रक्रिया वार्ड स्तर पर की जाएगी। न्याय पंचायत में कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन की जिम्मेदारी उसी न्याय पंचायत के अध्यक्ष की होगी। प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्ष को अपनी न्याय पंचायत में रहकर कार्यक्रम में में सम्मिलित होने के लिए आने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता के साथ रहकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। शहरी क्षेत्रों के मामले में हर वार्ड के उपाध्यक्ष की अपने वार्ड में उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए वार्ड अध्यक्ष चिन्हित किये गये किसी दूसरे वार्ड में 3 दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस पूरे आयोजन के दौरान किसी भी नेता या कार्यकर्ता को अपने गृह ग्रामसभा में नहीं रहना है। उसे किसी अन्य चिन्हित ग्रामसभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होना होगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को रात्रि के समय चिन्हित गांव एवं वार्ड में रात्रि विश्राम करना होगा। इसके अलावा यह देखते हुए की जनता के लोग किस प्रकार का भोजन करते हैं। उनके साथ ही कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण भी भोजन करेंगे। कहा कि भाजपा ने गरीब जनता की जेब से सारा पैसा निकाल लिया है। अब उन पर पैसा नहीं बचा है। इसी के चलते वह भूखमरी की कगार पर हैं। आगे कहा कि गरीब जनता ने छोटी- छोटी कंपनियों में अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा जमा किया था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भी भगा दिया। जिनमें से सहारा, कल्पतरु , पल्स, साईं प्रसाद, साईं राम , कर्मभूमि , जैसी देश में सैकड़ों कंपनियां बंद कर दी गई। इन कंपनियों में गरीब , मजदूर , किसान व छोटे व्यापारियों ने थोड़ी-थोड़ी पूंजी एकत्र कर जमा की हुई थी। जिससे कि वक्त आने पर उनके काम आ सके, लेकिन भाजपा सरकार ने उपरोक्त लोगों का भविष्य भी बर्बाद कर दिया।
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि प्रथम दिन वह ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी निकालते हुए जनता के लोगों से मुखातिब होंगे ,तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निदान कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में बनने वाली प्रदेश सरकार बिना कांग्रेस पार्टी के सहयोग से नहीं बन सकेगी। कहा कि देश को लूटने वाली भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता विगुल फूकने लगी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम सामने आएगा। प्रदेश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। उनकी आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा नेता केवल लूट घसोट में लगे हुए हैं । उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने ग्रामीण जनता की दीन- दशा को परखने के लिए यह अभियान चलाया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 जनवरी 26 *लापता कन्हैया कुमार की तलाश जारी, झारखंड पुलिस ने की अपील
पूर्णिया बिहार24जनवरी26*भट्ठा मध्य विद्यालय का 136वाँ स्थापना दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया गया
पूर्णिया बिहार 24 जनवरी 26*नीतीश कुमार के स्वास्थ्य से जुड़ी साजिश की आशंका, निष्पक्ष जांच हो *इन्तेखाब आलम*