औरैया 18 अक्टूबर *सीएचसी बिधूना में कायाकल्प टीम ने किया औचक निरीक्षण*
*जांच पड़ताल में पाई गई खामियां दूर कराने का दिया निर्देश*
*बिधूना,औरैया।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर पाई गई खामियां दूर कराने एवं सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गये। कायाकल्प की टीम में डॉक्टर आरिफ खान व डॉ दरक्षा द्वारा असेसमेंट किया गया। कायाकल्प टीम द्वारा ओपीडी एक्स-रे रोगी वार्ड इमरजेंसी स्टाक रूम परिवार कल्याण विभाग टीकाकरण ओपीडी स्टाफ चार्ट चिकित्सा स्टूमेंट सफाई व्यवस्था आदि की जांच पड़ताल की गई। चिकित्सा स्टूमेंट की संबंधित चिकित्सा कर्मियों से प्रयोगात्मक जानकारी भी ली गई। निरीक्षण दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉक्टर पूजा वर्मा, डॉक्टर दीप्ति पांडे, डॉ प्रदीप सिंह, डॉक्टर आर जी मिश्रा, डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, डॉ पुष्पेंद्र कुमार सिंह संकल्प दुबे, डॉक्टर सत्येंद्र यादव, डॉक्टर अश्वनी यादव, चीफ फार्मासिस्ट अवधेश सेंगर, सचिन कुमार, विजयलक्ष्मी, विवेक गुप्ता, ज्योति, हेमलता, वर्षा पोरवाल, हिमांशु , अंकिता त्रिपाठी, योगेंद्र चौहान, राम किशोर, गौरव तिवारी, अनुपम अवस्थी, शिवानी, प्रवेश देवी, मोहिनी यादव, राज कुमार, सतीश, अमित बाबू व संदीप राजपूत आदि स्वास्थ्य कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत