[11/17, 10:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जालसाजी कर खाता से उड़ाई 40 हजार नकदी*
*बिधूना,औरैया।* एक व्यक्ति से उसका चचेरा बहनोई बनकर एक जालसाज ने उसके खाते से 40 हजार 400 रुपए फोन पे माध्यम से पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है|कोतवाली पुलिस ने मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रठगांव निवासी विमल कुमार पुत्र रामरतन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका वह पिछले 3 माह से मैंगलुरु जिला उड़पी कर्नाटक में काम कर रहा था। 13 नवंबर को शाम करीब 5 बजे वह घर वापस आया। तभी देर रात उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। परिचय पूछने पर उसने उसे चचेरा बहनोई बताया , और कहा कि एक व्यक्ति के पास उसके रुपए हैं जो देने नहीं आ रहा है। आज किसी तरह वह ऑनलाइन पेमेंट करने को तैयार हो गया है, लेकिन मैं किसी प्रकार की यूपीआई नहीं चलाता हूँ। इस लिए तुम अपने फोन पे के माध्यम से अपने खाते में रुपए रिसीव कर लो। कहा उसकी बातों पर विश्वास कर उसने फोन पे नंबर एटीएम से संबंधित सभी जानकारियां दे दी।जिसके बाद फोन पर पर कई नंबरों से पेमेंट रिक्वेस्ट आती गई। उसे अधिक जानकारी ना होने के कारण वह उसे एक्सेप्ट करता गया। जिसके बाद उसके खाते से क्रमशः 20 हजार 10 हजार , 5 हजार , 4 हजार ,900,500 कुल 40 हजार 400 फोन पे के माध्यम से निकाल लिए गये। कहा जब उसने अपना खाता बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में सिर्फ 144 रुपए बचे। कहा जब उसने उसी नंबर पर पुनःफोन किया तो उस व्यक्ति ने फोन रिसीव नहीं किया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
[11/17, 10:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *लम्बा खिच सकता है विधुत कर्मचारियो का धरना प्रर्दशन*
*दो दिन के स्वेच्छिक अवकाश के बाद होगा कार्यवहिष्कार*
*अजीतमल,औरैया।* उत्तर प्रदेश कारपोरेशन प्रबंधन की गलत नीतियों के विरोध में उ0प्र0पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ द्वारा सात सूत्री मांगो को लेकर 07 सितम्बर 2021 से ईको गार्डन आलम बाग लखनऊ में लगातार धरना प्रर्दशन कर रहे है जिसमें जनपद औरैया के समस्त विध्ुात संविदा कर्मियो ने भी भाग लिया था। लखनऊ से लौटे उ0प्र0पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री यतीन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि शक्ति भवन लखनऊ चल रहे धरना प्रर्दशन के बाबजूद उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबन्धन ने अभी तक संगठन की मांगो पर कोई सकारात्मक परिणाम नही दिया है जिसके परिणाम स्वरूप 16 व 17 नवम्बर को स्वैच्छिक अवकाश के बाद 18 नवम्बर 2021 से कार्य वहिष्कार कर अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय औरेया पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक जब तक संगठन की मांगे पूरी नही होती है तब तक जारी रहेगा।
[11/17, 10:29 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जमीनी विवाद में धारदार हथियारों से मां-बेटी को किया घायल*
*इज्जत लूटने में असफल रहने पर कपड़े फाड़ने और दांतों से काटने का लगाया आरोप*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर, एक मामले को दर्ज करते हुए, आरोपियों में से एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। आरोपीगणों पर घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिये जाने तथा बचाने आई पुत्री को बदनीयती से दबोचने व दुष्कर्म करने में असफल रहने पर उसके कपड़े फाड़ दिये जाने और धारदार हथियारों व दांतों से काटकर घायल कर दिये जाने का आरोप है।
कोतवाली क्षेत्र की अटसू चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने जमीनी बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते गत सोमवार को गांव के ही भानु प्रताप पुत्र नाथूराम, उसकी पत्नी अखिलेशी देवी, माँ प्रेमश्री, व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि आरोपीगण, उसके घर पर घुस आये ,और गालियां देते हुये लाठी- डण्डों तथा कुल्हाडी से उसकी पत्नी को, ताबड़तोड़ प्रहार करते हुये घायल कर दिया। बचाने दौड़ी उसकी पुत्री को भी मारपीट करते हुये बदनीयती से कपड़े फाड़ दिये। तथा दुष्कर्म में असफल रहने पर, शरीर पर दांतो से काटते हुये, धारदार हथियारों से प्रहार कर उसकी पुत्री को भी घायल कर दिया था। घायलावस्था में मां बेटी को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया। जहां से गम्भीरावस्था में दोनों को सैफई रिफर कर दिया गया था। इस आरोप के बाबत प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय पाण्डेय ने गत दिवस, तहरीर न मिलने, किन्तु जानकारी पर एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली में बैठाने की बात बताई थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजदों सहित अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी भानुप्रताप को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश