औरैया 16 मार्च *पुलिस ने होली पर शांति सुरक्षा का भरोसा देने को निकाली बाइक रैली*
*बिधूना,औरैया।* पुलिस द्वारा होली के त्यौहार को शांति एवं सुरक्षा के वातावरण में मनाने का भरोसा देते हुए बुधवार को बिधूना नगर की सड़कों पर सायरन बजाते हुए बाइक रैली निकाली गई। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाल शशिभूषण मिश्रा की देखरेख में बुधवार को होली के त्यौहार को शांति सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने का भरोसा देते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा बाइकों पर सवार होकर सायरन बजाते हुए कस्बे के फीडर रोड, किशनी रोड, बेला बाईपास, भरथना रोड, मैन रोड, अछल्दा रोड व रामगढ़ रोड पर बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर योर द्वारा लोगों से हिल मिलकर त्यौहार मनाने शराब पीकर हुड़दंग न करने की भी अपील की गई। इस बाइक रैली में उपनिरीक्षक सुनीता यादव , उप निरीक्षक देशराज सिंह , उप निरीक्षक मूलेंद्र सिंह चौहान , उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी , उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी , उप निरीक्षक विनोद कुमार , चंद्रेज सिंह , निर्मल तिवारी , जय किशन व राजवीर सिंह आदि पुलिस कर्मियों के साथ सभी पुलिस कर्मी शामिल रहे।

More Stories
साम्बा11 मई26*भारत और पाकिस्तान के बीच वार्तालाप से हो कश्मीर समस्या का हल: एन डी पी एफ
हरदोई11मई26*पिहानी गौखरिका गांव में चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ में दो घायल।
पानीपत11मई26* घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी जान, बहू पर मारपीट के आरोप