औरैया 16 मार्च *अंतर्जनपदीय चोर गैंग का खुलाशा 9 गिरफ्तार*
*औरैया।* जनपद में सदर औरैया कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके अंतर्जनपदीय 9 चोरों को मय नगदी व चोरी के काम आने वाले सामान व गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। औरैया जनपद में सदर कोतवाली पुलिस और देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कोतवाली क्षेत्र में संचालित सिद्धेश्वर गार्डन जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध हालातों में 2 गाड़ी खड़ी है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाल ने बताए गये स्थान पर घेराबंदी की। जिस पर पुलिस टीम को मौके पर 9 अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया। उनके साथ नगदी जिसमें 1 लाख 40 हजार रुपए व नाजायज असलाह, चाकू व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में गैंग का सरगना सुधीर कश्यप व प्रदीप बाथम है।
इस गैंग में 8 अपराधी जनपद कन्नौज के 1 जनपद औरैया के दिबियापुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह सभी लोग पकड़ी गई गाड़ियों के माध्यम से ताला बंद मकानों व दुकानों की रेकी करते थे वह इसके उपरांत देर रात में उन घरों और दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र में 15 दिन पहले मंदिर से इन्वर्टर , बैटरी , एलईडी टीवी वरदान व 500 रुपए चुराए थे। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र में कई जगह घरों को निशाना बनाया जहां से उन्होंने सोने के आभूषण नगदी चोरी की है इसके अलावा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा। यह सभी आरोपी कानपुर देहात, कन्नौज , इटावा , ललितपुर जिला में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने सफेद धातु यानी चांदी के साथ जोड़ी पायल , तीन चूड़ा , एक सिंगल पायल , दो बिछिया कुल मिलाकर चांदी का वजन 600 ग्राम , तीन अदद नायक तमंचे , एक चाकू ,चार कारतूस व 1 लाख 40 हजार रुपए नगद , 10 मोबाइल चोरी में उपयोग किए जाने वाले , दो सब्बल लोहे के , थोड़ी लोहे के सरिया , स्क्रुड्राइवर , एक हथौड़ी , एक एलईडी टीवी , एक इंडियन सिलेंडर गैस बड़ा और चोरी के काम में प्रयोग की जाने वाली ओमनी कार व टाटा सफारी कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

More Stories
साम्बा11 मई26*भारत और पाकिस्तान के बीच वार्तालाप से हो कश्मीर समस्या का हल: एन डी पी एफ
हरदोई11मई26*पिहानी गौखरिका गांव में चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ में दो घायल।
पानीपत11मई26* घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी जान, बहू पर मारपीट के आरोप