May 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 16 जून 24 कुछ ख़ास खबरे यूपी आज तक से

औरैया 16 जून 24 कुछ ख़ास खबरे यूपी आज तक से

[6/16, 3:27 PM] +91 97600 76459: *पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले*

*औरैया।* शुक्रवार की देर रात शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंगरा निवासी गोलू यादव 28 वर्ष पुत्र विजय यादव शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में किराये के कमरे में रह रहा था। शुक्रवार की देर रात उसने अपने कमरे में गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जानकारी होते ही उसे शहर के 50 शैया जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी और फील्ड यूनिट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाये। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।
[6/16, 3:28 PM] +91 97600 76459: *युवक ने पुल से यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों ने ढूंढा शव*

*औरैया।* देवकली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शेरगढ़ घाट पर एक युवक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। प्राप्त विवरण के अनुसार पड़ोसी जनपद जालौन के शेखपुर ग्राम निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश नारायण ने शनिवार को सदर कोतवाली के देवकली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गोताखोर बुलवाये और युवक की तलाश शुरू कराई। घंटों की तलाश के बाद शाम को गोताखोरों ने युवक के शव को ढूंढ निकाला। युवक के नदी में कूदने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.