March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 जनवरी *महाविद्यालय के प्रबन्धक ने गरीबों को बांटे कम्बल*

औरैया 15 जनवरी *महाविद्यालय के प्रबन्धक ने गरीबों को बांटे कम्बल*

औरैया 15 जनवरी *महाविद्यालय के प्रबन्धक ने गरीबों को बांटे कम्बल*

*कस्बा एवम ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो सैकड़ा लोगो को दिए गये कम्बल*

*फफूंद,औरैया।* शनिवार को श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। गरीबों को कड़ाके की सर्दी से राहत देने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक एवम उनकी पत्नी सुधा भारतीय पूर्व अध्यक्ष जायन्ट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली ने दो सौ जरूरत मन्दो को कम्बलों का वितरण किया। जिसमें कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के गरीब निर्धन असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। कपकपाती ठंड में कम्बल पाकर गरीबो ने राहत महसूस की,कम्बल पाकर उनके चेहरों पर मुश्कान बिखर गई। प्रबंधक मुकेश भारतीय एवम जायंट्स ग्रुप आफ दिबियापुर सहेली की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारतीय भारतीय ने कहा कि महाविद्यालय परिवार ने असहाय जरूरत मन्दो को कंबल वितरण करके एक सराहनीय कार्य किया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गावों के गरीबों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर मनोज यादव,बड़े बाबू मारुत चन्द्र,अजय कुशवाहा, पुनीत पांडे,बृजेश यादव, अश्वनी मिश्रा, सुनील कुमार, प्रदीप कुशवाहा, अजीत विक्रम, मनीष दुबे, दिनेश सक्सेना, रोहित कुमार आदि स्टाफ उपस्थित रहा।