नशीली गोलियों सहित पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 15 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने 14,300 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसारप्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी प्रभारी कल्लरखेड़ा सज्जन सिंह, गुमजाल स्टेट नाका एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाके पर तैनात थी। इतने में राजस्थान से आ रही एक बस आरजे 07, पीबी 8111 आती दिखाई दी। शक के आधार पर बस को रोककर तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में से 14,300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 7, 10.01.22 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो : 4, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
सुल्तानपुर14जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक नहर के कुलाबों का होगा कायाकल्प
सहारनपुर14जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण शहर से लेकर देहात तक एक दृढ़ संकल्प के साथ*
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*